IRCTC App में पैसेंजर या Master List कैसे ADD करें।

IRCTC App से तत्काल टिकट बुक करना भी आज के समय, समय का खेल हो गया है। पैसेंजर का नाम भरने में थोड़ा से ज्यादा समय क्या लग जाये सारी Seats Full हो जाती है। यदि आपको पता है कि IRCTC APP में पैसेंजर डिटेल या Master list कैसे Add करे तो आपके टिकट बुक करने की संभावना काफी हद्द तक बढ़ जाती है।

IRCTC App में पैसेंजर या Master List कैसे ADD करें।

इस पोस्ट में हम Step-by-step जानेंगे IRCTC App में Passenger Name या Masterlist कैसे Add करें, और टिकट बुक करने से पहले Master-list या passenger Name Add करने के क्या फायदे है। 

यह भी पढ़ें: ट्रैन कैंसिल होने पर रिफंड कैसे मिलेगा 2021|

IRCTC में Master list क्या है?

🚥  Indian-Railway🚅  द्वारा टिकट बुक करने के Official Irctc App में Master list एक ऐसा feature है, जिसकी मदद से आप कुल 6 Passenger seat के नाम, उम्र, पसंदीदा सीट का विवरण पहले से भर/लिख कर सेव कर सकते है। 

Masterlist या passenger Name add करने के क्या फायदे है। 

टिकट बुक करने से पहले ही मास्टर लिस्ट या पैसेंजर का नाम Add करने से आपका कीमती समय बच जाता है, उसी बचे हुए समय को आप तत्काल टिकट बुक करते वक़्त जल्दी से जल्दी पेमेंट करने में लगा सकते है। ताकि आपकी टिकट कम समय मे बुक हो सके।

IRCTC App में Passenger Name या Masterlist कैसे add करें?

  1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में IRCTC का App Open करना है। Username, pin और Captcha भर कर Login करें।                                                                                                                login to Irctc app
  2. नीचे Account के Option पर click करें। आपके सामने कुछ ऐसी Screen नज़र आएगी।                 go to my account
  3. दूसरे नंबर Option में My Master list की बटन पर click करें।                                                    click on my masterlist
  4. ऊपर दायीं तरफ Add Passenger पर क्लिक करें।                                                                      Save and submit
  5. पैसेंजर का नाम, उम्र, और पसंदीदा सीट भरकर Save करें।                                                        Fill passenger details                                                    
दोस्तो, जानकारी के लिए बता दे कि यहाँ पर आप ज्यादा से ज्यादा 6 पैसेंजर का नाम Save कर सकते है।
साथ ही एक IRCTC Account से एक महीने में 6 टिकट बुक कर सकते है। 

  • यदि आपने Master list add करते वक़्त Adhar, या Voter-id का विवरण भी दिया है, तो ऐसी स्तिथि में एक Irctc account से एक महीने में आप 6 की जगह 12 टिकट बुक कर सकते हैं।

दोस्तो ये तरीका बहुत ही आसान और महत्वपूर्ण है। यहाँ पर बताई गई जानकारी मोबाइल के लिए है। ठीक इसी प्रकार आप कंप्यूटर पर भी Master list add कर सकते हैं।

हमे उम्मीद है "IRCTC App में Passenger Name या Master list कैसे add करें" की आसान भाषा मे जानकारी आपको पसंद आई होगी। IRCTC से जुड़ी यदि आपकी कोई भी समस्या है तो नीचे कमेंट-बॉक्स में लिखकर हमे जरूर बताएं।

धन्यवाद-शुक्रिया।

यह भी पढ़ें: 

2 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने